देवघर (शहर परिक्रमा)

श्रावणी मेला के 19वें दिन इतने श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के 19वें दिन आज श्रद्धालुओं की कतार बीएड कॉलेज तक पहुँची, जिसके पश्चात अहले सुबह 04:06 बजे से जलार्पण शुरू हुआ। आज जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1,99,287 है। जिसमें बाह्य अर्घा के माध्यम से 62,857 आंतरिक अर्घा से 1,21,874 एवं शीघ्र दर्शनम के माध्यम से 14556 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।