देवघर (शहर परिक्रमा)

छोटे वाहनों द्वारा मनमाना किराया वसुलने पर कांवरियों ने किया विरोध प्रदर्शन

देवघर: देवघर-बासुकीनाथ आवागमन सेवा के बाधित होने और छोटे-मोटे वाहनों से मनचाहा किराया वसूलने के कारण देवघर के पालिका बाजार चौक में कांवरियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
देवघर में जहां एक तरफ श्रावणी मेला के दौरान लाखों कांवरिया अपनी मन्नत पूरी करनें और मांगने बाबा दरवार देवघर पहुंच रहें हैं तो वहीं देवघर पहुंचे और देवघर के ई रिक्शा वाले सारे नियम कानून को ताख पर रखकर कांवरियों का शोषण कर रहें है। जहां टोटो का किराया महज बीस और पचास रुपये होनी चाहिए वहीं ये टोटो वाले कांवरियों से मनमर्जी पैसे की वसूली कर रहें हैं। इतना ही नहीं शहर और आस पास के पैसेंजरों को तो ये बैठा ही नहीं रहें क्योकि वे जानते हैं लोकल यात्री वाजिब भाड़ा देंगे गैर वाजिब नहीं? इसलिए इन्हें बैठाना ही नहीं है। वहीं इनकी मनमर्जी के हिसाब से ये मेला क्षेत्र में चलते हैं और पूरी ट्रैफिक व्यवस्था को अस्त व्यस्त कर रहें हैं। बासुकीनाथ तक के पैसेंजर को बैठा रहें हैं और मनमर्जी भाड़ा लेते हैं।

  आखिरकार मंगलवार को कांवरियों के सब्र का बांध टूट गया और सभी कांवरियों ने पालिका बाज़ार के निकट सड़क को थोड़ी देर के लिए जाम कर दिया और जमकर जिला प्रशासन के विरुद्ध नारे बाजी किया।और लगातार छोटी यात्री वाहनों के द्वारा नाजायज़ भाड़ा वसूलने का आरोप लगाते रहे। बाद में बहुत मुश्किल से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की मदद और सहयोग से जाम को हटवाया जा सका।