दुमका (शहर परिक्रमा)

अनिल टुडू बने लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश सचिव सह साहेबगंज जिला प्रभारी


दुमका (जामा): लोकहित अधिकार पार्टी प्रदेश कार्य समिति की पहली सूची कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू द्वारा जारी किया गया। प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार के क्रम में जामा निवासी पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अनिल टुडू को प्रदेश सचिव एवं साहेबगंज जिला का प्रभारी बनाए जाने पर संथाल परगना प्रमंडल के कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौड़ गयी।

प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर के झारखंड में कमेटी का विस्तार किया, जिसके तहत् संथाल परगना प्रमंडल को ज्यादा महत्व देते हुए यहाँ से तीन नामों की घोषणा किये। जिसमें दुमका जिला से अनिल टुडू को प्रदेश सचिव, राजकुमार भगत को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष तथा दिलीप कुमार साह प्रदेश महासचिव सभी पार्टी पदाधिकारियों ने राष्टीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता, राष्टीय महासचिव सतीश गाँधी और प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नई जोश, नई उमंग के साथ पार्टी का विस्तार और पार्टी को शिखर पर ले जाने का संकल्प लिया। उक्त सभी को नई जिम्मेदारी मिलने पर लोकहित अधिकार पार्टी के पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ता वकील मुर्मू, रामलाल मुर्मू, रामजीत मरण्डी, सुनिल मिर्धा, रूबिलाल हांसदा, सुरज राय, अजित महतो, रोनाल्डो मुर्मू, राममोहन किस्कू, सुशील किस्कू, विलियम मुर्मू, गोपी हेम्ब्रम इत्यादि कार्यकर्ताओ ने खुशी जताते हुए राष्टीय पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

संवाददाता:- बीरबल कुमार दर्वे