दुमका (शहर परिक्रमा)

दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन पर शोकसभा आयोजित

दुमका: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु आदरणीय शिबू सोरेन जी के निधन पर उपायुक्त आवास परिसर में सोमवार को शोक सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा सहित जिले के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित सभी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

संवाददाता:- आलोक रंजन