देवघर (शहर परिक्रमा)

देवघर में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर प्रक्रिया हुई तेज

देवघर: बाबा नगरी में 100 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा। यह मेडिकल कॉलेज सदर अस्पताल के साथ जोड़कर पीपीपी मोड पर कार्य करेगा जिसमे 420 बेड का हॉस्पिटल भी रहेगा। इस हेतु आज तपोवान रोड में डहुआ मौजा में चिन्हित 13 एकड़ जमीन का निरीक्षण स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने किया।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से साथ बैठक करने के बाद इसको मंत्री परिषद के पास भेज दिया जाएगा। जैसे ही वहाँ से हरी झंडी मिलेगी इस मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पहले 2 साल में अस्पताल तैयार होगा फिर आगामी 3 साल में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा।
    स्थल निरीक्षण के मौके पर देवघर के सिविल सर्जन युगल किशोर चौधरी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।