देवघर (शहर परिक्रमा)

डीएवी कास्टर टाउन में राखी बनाओ एवं थाली सजाओ गतिविधि का आयोजन

देवघर: आज दिनांक 09.08.2025 को स्थानीय गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन में बच्चों की रचनात्मक कौशल को विकसित करने के लिए कक्षा एलकेजी और यूकेजी के बच्चों के लिए रक्षाबंधन पर कार्ड मेकिंग, प्रथम से पाँचवीं तक के बच्चों के लिए राखी बनाओ और छठी व सातवीं के लिए थाली सजाओ गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक सुंदर राखियांँ बनाईं और थाली सजाईं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह ने सभी बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएंँ दीं। साथ ही सभी प्रतिभागी बच्चों की रचनात्मक कौशल को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहनों के बीच अटूट प्यार को दर्शाने के लिए मनाया जाता है।यह त्योहार प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि पर पड़ता है। इस दिन बहनें पूजा-अर्चना करके भाइयों की कलाइयों पर राखी बांँधती हैं और उनके स्वास्थ्य व जीवन में सफल होने की कामना करती हैं।रक्षा बंधन एक ऐसा त्योहार है,जो परिवारों को एक साथ लाता है। यह भाई-बहनों के बीच के बंधन को मज़बूत करता है और उन्हें एक-दूसरे के करीब महसूस कराता है। यह प्यार,खुशी और एकजुटता से भरा दिन है। चाहे आप भाई हों या बहन, रक्षाबंधन आपके बीच के ख़ास रिश्ते का जश्न मनाने का दिन है।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिiक्षकों एवं शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उक्त बातों की जानकारी मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह ने दी।