देवघर (शहर परिक्रमा)

आशा इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव

देवघर: देवघर-जसीडीह मुख्य पथ, बेलाबागान अवस्थित आशा इंटरनेशनल स्कूल में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास और धार्मिक माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने श्रीकृष्ण एवं राधा की वेशभूषा धारण कर मनमोहक झाँकियाँ प्रस्तुत कीं। भजन, नृत्य और मटकी फोड़ जैसे कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।

उत्सव के दौरान विद्यालय की निदेशिका कुमारी स्नेहलता ने श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने और सत्य, प्रेम तथा कर्तव्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। पूरे विद्यालय परिसर में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

मौके पर विद्यालय की शिक्षिकायें कुमारी निशा, सुहानी प्रिया, सोनू कुमार, प्रिया कुमारी आदि के साथ विद्यालय के सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे।