भारतीय स्टेट बैंक द्वारा दो दिवसीय कार लोन मेला का शुभारंभ
देवघर: आज दिनांक 13.08.25 को भारतीय स्टेट बैंक, एएमवाई बैजनाथपुर, बाजार समिति शाखा में दो दिवसीय (13-14 अगस्त, 2025) कार लोन मेला का आयोजन किया गया। इस मेले का शुभारंभ भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत कुमार झा ने किया।

उद्घाटन अवसर पर श्री झा ने कहा कि “भारतीय स्टेट बैंक सदैव अपने ग्राहकों के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस कार लोन मेले के माध्यम से ग्राहकों को एक ही स्थान पर विभिन्न कंपनियों की कारों को देखने, परखने और खरीदने का अवसर मिल रहा है। बैंक की त्वरित एवं पारदर्शी ऋण प्रक्रिया, साथ ही आकर्षक ब्याज दरें, ग्राहकों के अनुभव को और भी सहज बनाएंगी।”
इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, एएमवाई बैजनाथपुर शाखा के चीफ मैनेजर अविनाश कुमार ने बताया कि इस तरह के मेले ग्राहकों को न केवल अधिक विकल्प उपलब्ध कराते हैं, बल्कि उनके निर्णय लेने की प्रक्रिया को भी आसान बनाते हैं। उन्होंने ग्राहकों से अधिकाधिक संख्या में मेले का लाभ उठाने का आग्रह किया।

मेले में टोयोटा, महिंद्रा, मारुति, हुंडई, एमजी, टाटा, रेनॉल्ट सहित कई प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों की नवीनतम कार मॉडल प्रदर्शित की गईं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राहकों ने विभिन्न मॉडलों की टेस्ट ड्राइव ली और बैंक के विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया।
ग्राहकों के लिए इस मेले में आकर्षक ब्याज दरें, त्वरित स्वीकृति प्रक्रिया और विभिन्न कार मॉडलों की विस्तृत रेंज विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम में बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों, ऑटोमोबाइल कंपनियों के प्रतिनिधियों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

