देवघर (शहर परिक्रमा)

डीएवी कास्टर टाउन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का आयोजन

देवघर: स्थानीय गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, कास्टर टाउन में दिनांक 14.08.2025 को विद्यालय प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा तृतीय के बच्चों को कृष्ण, राधा, नंद बाबा और यशोदा मैया के वेशभूषा में अभिनय प्रस्तुत करना तथा चतुर्थ से सप्तम कक्षा के बच्चों के लिए मटका सजावट गतिविधि आयोजित की गई। बच्चों ने एक से बढ़कर एक राधा, कृष्ण, नंद बाबा और यशोदा मैया के रूप में अपना अभिनय प्रस्तुत किया। साथ ही कुछ बच्चों ने बाँसुरी और मटकी के साथ इसी रूप में बड़ा ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस दृश्य को देखकर ऐसा लग रहा था कि पूरा वृंदावन और बरसाने की छवि इस स्कूल में उपस्थित हो गई है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्रीकृष्ण, राधा, नंद बाबा और यशोदा मैया के चरित्र को बच्चों के बीच उपस्थित करना था।

इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह ने सभी बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएंँ दी। साथ ही उन्होंने कहा कि यह त्योहार भगवान कृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।यह त्योहार सत्य, न्याय और प्रेम के प्रतीक आदर्श रूप को प्रस्तुत करता है। स्कूलों में इस त्योहार को मनाने से छात्रों को सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं के बारे में जानने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की अहम भूमिका रही। उक्त बातों की जानकारी मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह ने दी।