इनरव्हील क्लब ऑफ़ देवघर द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ और ‘हर घर स्वच्छता’ अभियान
देवघर: इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की ओर से संत मैरी स्कूल में क्लब की अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा व सचिव कंचन मूर्ति साह के नेतृत्व में स्वच्छ भारत मिशन( शहरी) नगर निगम के अंतर्गत में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान 8 से 15 अगस्त, 2025 तक चलाया जा रहा है।

क्लब की अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ-साथ स्वच्छता को भी बढ़ावा देना है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य का उद्देश्य प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराना है
हर घर स्वच्छता- इसके साथ ही यह अभियान स्वच्छता के प्रति लोगों को स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाने और इसे राष्ट्रीय गौरव से जोड़ने का आग्रह किया जाता है। इस अभियान में सभी नागरिक से सक्रिय रूप से भाग लेने और स्वच्छता के लिए मिलकर काम करने चाहिए। इस कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल मिस क्रिस्टीना मुर्मू का पूरा सहयोग रहा एवं बच्चे नृत्य प्रदर्शन किया। नृत्य प्रदर्शन के दौरान उन्हें सभी सदस्यों ने प्रोत्साहित किया और बच्चों से (क्विज प्रोग्राम) रोचक प्रश्न उत्तर भी किया गया और जो बच्चे उसे प्रश्न का उत्तर दिए उन्हें प्रथम, द्वितीय और तृतीय करके पुरस्कार भी दिया। जैसे की (क्विज कंपटीशन विनर) रोचक प्रश्न उत्तर के विनर- आकांक्षा कुमारी सुहानी परवीन कोमल कुमारी एवं( डांस कंपटीशन) नृत्य प्रदर्शन के विनर – अंकिता भारती लक्खी कुमारी अनुराधा कुमारी साक्षी कुमारी।
इस अभियान में इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर सतत प्रत्याशील है। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा, रश्मि रंजन झा, श्वेता केसरी, बेबी रोमा, नमिता भगत, मिनी दास इत्यादि उपस्थित थी।

