देवघर (शहर परिक्रमा)

स्वतंत्रता दिवस पर मधुपुर उपकारा में हुआ झंडोतोलन

मधुपुर(देवघर): आज दिनांक 15.08.2025 को स्वतंत्रता दिवस पर उप कारा, मधुपुर मे विधिक जागरूकता शिविर एवं जेल अदालत का आयोजन किया गया।

जिसका उद्घाटन अनुमण्डलीय न्यायिक दण्डाधिकारी, मधुपुर सुश्री सुचिता निधि तिग्गा द्वारा किया गया। जिसमे जुलियन आनंद टोप्पो, माननीय न्यायालय, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी, मधुपुर द्वारा दो सुचिबद्ध मामलो की सुनवाई करते हुए कारा मे संसीमित दो बंदियों को उनके द्वारा बितायी गयी अवधि का लाभ देते हुए कारा मुक्त किया गया।

साथ ही DLSA के पैनल अधिवक्ताओं द्वारा जिसमे ज्योति कर्मशील, विनय कुमार सिन्हा, ललित कुमार एवं PLV शंकर यादव द्वारा कारा मे संसीमित सभी बंदियों से उनके केस, अपील से सम्बंधित जानकारी प्राप्त की। माननीय न्यायाधीशों द्वारा कारा का भ्रमण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत मे शिशिर पाण्डेय, कारापाल द्वारा सभी अगँतुकों, अतिथियों का धन्यवाद किया गया।