देवघर (शहर परिक्रमा)

श्री राणी शक्ति दादी माताजी मंदिर में आयोजित भादो-महोत्सव सवामनी भंडारे के साथ संपन्न

देवघर: बंपास टाउन अवस्थित श्री राणी शक्ति दादी माताजी मंदिर में आयोजित भादो-महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन आज श्री राणी शक्ति दादी माताजी मन्दिर के मेनेजिंग ट्रस्टी श्री राम निरंजन झुनझुनवाला एवं श्रीमती चन्दा देवी झुनझुनवाला की उपस्थिति में प्रातः जात-धोक एवं पूजन कार्य सम्पन्न हुआ।

दादी माता जी का दिव्य दरवार

    तत्पश्चात प्रातः आठ बजे से अपराह्न 2 बजे तक स्थानीय भक्तों ने सुमधुर भजनों द्वारा श्रोताओं का मन मोह लिया।

मंगल पाठ गायन करती हुई उमा बागड़ी

अपराह्न 2 बजे सवामनी भोग लगाया गया। तत्पश्चात कोलकाता से आई उमा बागड़ी के साथ तीन सौ से अधिक महिलाओं ने सामुहिक मंगल पाठ किया। दादी माता जी को भाव नृत्य के साथ चुनड़ी ओढ़ाई गई व छप्पन भोग लगाया गया।

   उत्सव के दौरान अपने संक्षिप्त सम्बोधन में प्रबंध न्यासी श्री राम निरंजन झुनझुनवाला ने ट्रस्ट द्वारा किये जा रहे जन सेवा कार्यक्रमों का दायरा बढ़ाने की बात कही। साथ ही उन्होंने भादो महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में नारी शक्ति के भूमिका की मुक्त कंठ से सराहना की।
  रात्री 8 बजे उपरान्त आरती एवं सवामनी भंडारे के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।