वार्ड नंबर 29 के निवर्तमान पार्षद प्रतिनिधि ने उठाया अधूरे कार्य का मुद्दा, कार्य पुरा करने का किया आग्रह
देवघर नगर निगम के वार्ड नंबर 29 राम मंदिर रोड एवं अन्य गलियों में पुनासी जल नल योजना के तहत कर्मियों के द्वारा कार्य किया गया। कार्य के दौरान पुरे रोड का कटिंग करके पाइप बिछाया गया, जो ब्लू कलर का है। लेकिन कटिंग का जो रेबीस है उसे उठाया नहीं गया है, जबकि कार्य को पुरा हुए लगभग दो महीना हो चुका है। इससे रास्ते में आने जाने वाले लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

इससे संबंधित सूचना विभाग को दी गई लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। इस वार्ड में बहुत गलियों में जहां पाइप लगना था वहां बिछाई नहीं है जिससे रात में दुर्घटना होने की संभावना बन रहती है। तस्वीरों से साफ जाहिर होता है की स्थिति क्या बनी हुई है।


निवर्तमान पार्षद प्रतिनिधि अरुण केसरी ने इन तस्वीरों के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराया है कि यह कार्य अत्यंत जरूरी है क्यूंकि इसी रास्ते से छोटे-छोटे बच्चे का भी स्कूल का आना-जाना होता है।


