अपनी मांगों के समर्थन में ऑटो-टोटो चालकों का धरना प्रदर्शन
देवघर: आज ऑटो टोटो चालक द्वारा जिला प्रशासन के विरोध में वीआईपी, सत्संग चौक इत्यादि स्थानों पर धरना प्रदर्शन किया गया। साथ ही सभी ऑटो-टोटो चालक पुराना मीना बाजार, सत्संग चौक इत्यादि कई स्थानों पर अपने-अपने काम बंद किए हुए हैं जिससे परदेसियों एवं श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आवागमन के लिए कोई सवारी सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण देवघर आए श्रद्धालु परदेसी पुराना मीना बाजार में काफी परेशानी में देखे गए।
ज्ञात हो कि ऑटो टोटो चालकों ने अपनी मांगों के समर्थन में यह बंदी और धरना प्रदर्शन किया है जिसमें यात्री की संख्या और भाड़ा निर्धारण, और यातायात नियमों छोटे छोटे उलंघन पर पुलिस द्वारा बड़ा चालान काटना से विरोध करना है।


