भाजयुमो झारखण्ड प्रदेश की प्रथम कार्यसमिति बैठक का पहला दिन
देवघर: भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखण्ड प्रदेश की प्रथम कार्यसमिति बैठक देवघर स्थित एक्सक्लुसिव बैंक्वेट हॉल में आयोजित हुई। बैठक का संचालन भाजयुमो महामंत्री रुपेश सिन्हा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की।

बैठक को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि युवमोर्चा द्वारा निकाली गई युवा आक्रोश रैली ने सरकार को आइना दिखाने का काम किया। आज राज्य की स्थिति ठगबंधन सरकार बनने के बाद और बदतर हो गई है। हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार व्याप्त है तथा युवाओं की समस्याओं के प्रति सरकार का रवैया नकारात्मक है।
उन्होंने कहा कि अटल क्लिनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा की सरकार ने सदैव सम्मान और रोजगार दिया, वहीं विपक्ष केवल गाली-गलौज की राजनीति कर रहा है।
मरांडी ने आगे कहा कि रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों से झारखण्ड की शांति भंग हो रही है और हेमंत सरकार गैर-लोकतांत्रिक तरीके से शासन चला रही है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न सेवा कार्य करने की घोषणा भी की।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने संबोधन में कि उन्हें युवामोर्चा से संवाद करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। युवाओं को उन्होंने भाजपा की प्रथम पंक्ति बताते हुए युवा आक्रोश रैली की सफलता पर शुभकामनाएँ दीं।
अन्नपूर्णा देवी ने केंद्र की मोदी सरकार के बीते ग्यारह वर्षों के सफलतम कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा केवल सपने नहीं देखती, बल्कि उन्हें पूरा करने का काम करती है।
👉प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति से असंभव को संभव किया और भारत को विश्व गुरु की ओर अग्रसर किया।
👉मोदी जी को अब तक 27 देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किया जा चुका है, जो पूरे देश के लिए गौरव की बात है।
👉2014 में जब देश निराशा में था, मोदी जी ने सत्ता संभाली और देश को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।
👉अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने जैसे ऐतिहासिक कार्य पूरे किए।
👉शासन में पारदर्शिता लाकर विकास को सबके लिए सुलभ बनाया।
👉आतंकवाद को समाप्त करने के लिए मोदी सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है।
👉पहलगाम आतंकी हमले में निर्दोषों की हत्या और बेटियों का सिन्दूर छीनने जैसी घटनाओं का जवाब भारत ने ऑपरेशन सिन्दूर के माध्यम से दिया।
👉पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों को घर में घुसकर समाप्त किया गया।
👉“खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते,” और इसी संकल्प के साथ सिंधु जल समझौते को समाप्त करने का कार्य किया गया।
👉मोदी सरकार की योजनाओं ने करोड़ों नागरिकों को लाभ पहुँचाया है।
👉आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से देश के करोड़ों परिवारों को सरकारी और निजी अस्पतालों में पाँच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया गया।
👉वोकल फॉर लोकल और एक जिला एक उत्पाद जैसे अभियानों ने आत्मनिर्भर भारत की दिशा को सशक्त किया है।
👉भाजपा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानती है और आने वाले समय में युवा मोर्चा की ऊर्जा और परिश्रम से झारखंड ही नहीं, पूरे देश में विकास और राष्ट्रवाद का परचम लहराएगा।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने अपने संबोधन में कहा कि “संथाल की पावन धरती से शंखनाद होगा। युवा मोर्चा लड़ेगा और किसी से नहीं डरेगा। युवा आक्रोश रैली से हेमंत सरकार की नींव हिल चुकी है। युवा हमेशा अभाव में भी प्रभाव का कार्य करता है। हम 2029 में पुनः भाजपा की सरकार बनाएंगे। युवा न थकेगा, न रुकेगा।”
कार्यक्रम में मुख्यरूप से भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, प्रमंडल प्रभारी एवं जिला प्रभारी इत्यादि उपस्थित रहे।

