अंतर विद्यालय प्रतियोगिता में शुभाशीष ने अपनी जगह बनाई
देवघर: सहोदय स्कूल के बैनर तले विगत 29 अगस्त 25 को जसीडीह पब्लिक स्कूल में आयोजित अंतर विद्यालय आशु भाषण प्रतियोगिता में तक्षशिला विद्यापीठ कक्षा दसवीं के छात्र शुभाशीष भारद्वाज ने शिक्षक राहुल कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अपनी जगह बनाई। इस प्रतियोगिता में देवघर के एस के. पी विद्या विहार, देवसंग नेशनल स्कूल, गीता देवी डी.ए.वी पब्लिक स्कूल, जसीडीह पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर स्कूल, तक्षशिला विद्यापीठ, मातृ मंदिर मुख्यमंत्री उत्क्रमित विद्यालय, माउंट लिटेरा जी स्कूल, आदि कई विद्यालयों ने भागीदारी निभाई।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ के डी. विश्वास ने प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में शुभाशीष को सम्मानित किया साथ ही इंटर हाउस कंपटीशन में विजय छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। उप्राचार्य श्री सुभ्र भट्टाचार्य ने सभी प्रतिभागियों को आशीष प्रदान किया।विद्यालय के प्रबंध निदेशक अशोकानंद झा ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ऐसी प्रतियोगिताओं में भागीदारी निभाने के लिए सभी छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया।

