देवघर (शहर परिक्रमा)

धूमधाम से मनाया गया श्री श्री अनुकुलचंद्र ठाकुर का 80वां आगमन महोत्सव

देवघर: श्री श्री अनुकूल चंद्र ठाकुर जी का 80 वां आगमन महोत्सव काफ़ी धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान सुबह शहर स्थित सत्संग आश्रम से एक खूबसूरत झांकी निकाली गई। इस झांकी में बंदे पुरषोत्तम का जय कारा लगाते श्री ठाकुर जी के भक्त ढोल नगाड़े के साथ नाचते गाते आगे बढ़ते रहे। इस झांकी में हजारों की संख्या में श्री श्री अनुकूल चंद्र ठाकुर के अनुयाईयों ने शिरकत किया। इस भीड़ में खास कर बंगाल, उड़ीसा, बिहार, कर्नाटक सहित विभिन्न राज्यों के भक्तों को देखा गया।

मौके पर कोलकाता के भक्त पार्थो, बाप्पा, मिठू पाल, विश्वजीत मजूमदार आदि ने कहा कि प्रत्येक वर्ष अनुकूल चन्द्र ठाकुर के आश्रम में ठाकुर जी के आगमन वर्षगांठ को काफ़ी धूम धाम से मनाया जाता है, इस अवसर पर प्रत्येक वर्ष हमारे गुरु श्री श्री ठाकुर जी के हजारों भक्त देश के विभिन्न कोनें से जुटते है और उत्साह आनंद के साथ आगमन महोत्सव मनाया जाता है। वहीं सुबह के समय सत्संग आश्रम से झांकी निकलकर सुबास चौक, बैद्यनाथ स्टेशन होते टावर के रास्ते फ़िर आश्रम पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान झांकी में शामिल होने वाले महिला,पुरुष,बच्चे सभी पारंपरिक परिधानों में दिखे।