चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा पर निकले शंकर पहुंचे बाबा बैद्यनाथ के दरबार में
देवघर: चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग की पांव पैदल यात्रा पर निकले शंकर आज देवघर पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ के पास एक गांव के रहने वाले शंकर पेशे से शंकर एक किसान है। बाबा केदारनाथ और काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के बाद बाबा बैद्यनाथ धाम तीसरी ज्योतिर्लिंग पर आज यह पहुंचे हैं।

कहते हैं कि शंकर जिस राज्य में जाते हैं इनको पहचान के मित्र मिल ही जाते हैं और वह शंकर के साथ यात्रा पर चलते हैं। इसके अलावा पुरी यात्रा यह अकेले ही तय करते हैं। बैद्यनाथ धाम में दर्शन करने के बाद यह जगन्नाथ पुरी की यात्रा पर निकलेंगे। 50 में दिन यह तीसरी ज्योतिर्लिंग बाबा बैजनाथ के दरबार में पहुंचे हैं।
शंकर कहते हैं कि यह चार धाम और 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पूरी करने में तकरीबन 11 से 12 महीने का समय लगेगा। यह यात्रा समाज कल्याण और विश्व कल्याण के अलावा भारत विकास के लिए कर रहे हैं।

