बाबा गणिनाथ का वार्षिक पूजनोत्सव सह मिलन समारोह 6 सितम्बर को
देवघर: 6 सितंबर 2025 (शनिवार) देवघर में संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ का वार्षिक पूजनोत्सव सह मिलन समारोह ऐतिहासिक होगा। जिसकी खुशबू संपूर्ण भारतवर्ष के मध्यदेशीय वैश्य समाज में फैलेगा।
अखिल भारतीय मध्य देसीय वैश्य सभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह ने जानकारी देते हुए कहा की हलवाई समाज स्वजाति भक्तगणों को सूचित करना है कि बाबा गणिनाथ गोविंद 45 वां वार्षिक समारोह 6 सितंबर 2025 दिन शनिवार को बाबा बैजनाथ की पुनीत नगरी देवघर के नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 भगवान प्लेस ( शहीद आश्राम) रोड़ में श्री श्री 1008 बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज का 45वां वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया जाना है। इस पूजा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इस पूजन कार्यक्रम में शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्वजाति छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी को सम्मानित (प्रोत्साहित) किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में बंगाल, बिहार एवं झारखंड के विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोग हजारों की संख्या में उपस्थित होंगे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह कार्यक्रम समारोह समिति अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह, प्रदेश अध्यक्ष कुंदन गुप्ता, मद्धेशिया वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश साह, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप विवेक, प्रदेश संरक्षक शंकर साह, प्रदेश संरक्षक काशीनाथ साह, जिला अध्यक्ष नरेश कुमार साह, जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार साह, जिला सचिव अजीत कुमार साह, जिला कोषाध्यक्ष गणेश कुमार साह, अनुपलाल साह, रामनाथ साह, विक्रम कुमार गुप्ता, रामाकान्त साह, आदित्य गुप्ता, चंदन कुमार गुप्ता, संजय साह, कृष्णा गुप्ता, नागेंद्र कुमार साह, देवेंद्र साह, पप्पू गुप्ता, संजय गुप्ता, अमित कुमार सहित तमाम पदाधिकारियों लगे हुए हैं

