देवघर (शहर परिक्रमा)

जीएसटी की दरों में कटौती कर प्रधानमंत्री ने देश को दिया राहत: सचिन रवानी

देवघर: जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज रविवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने बताया कि देश की जनता को प्रधानमंत्री द्वारा जीएसटी में बड़ी कटौती कर राहत दिया है। इसके लिए देवघर भारतीय जनता पार्टी देश के प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं और धन्यवाद प्रेषित कर रहा है।

   वहीं श्री रवानी ने कहा कि नवरात्र दुर्गा पूजा के अवसर पर जीएसटी की दरों में कमी की गई है यह बहुत बड़ी सौगात है। लोग पूजा में अब सस्ते दरों में खरीददारी कर सकेंगे। श्री रवानी ने कहा कि मैं बताना चाहता हूं की जीएसटी में 12% और 28% के स्लैब को अब समाप्त कर दिया गया है और अब देश में दो ही तरह के स्लैब रहेंगे एक 5%औऱ दूसरा 18%।
     इससे बहुत सारी दैनिक जीवन के उपयोग में आने वाली और जीवन रक्षक दवा से जीएसटी को खत्म कर दिया गया है। जिससे देश के आम लोगों को बहुत राहत मिलेगी। प्रधानमंत्री ने देश के निम्न और मध्य वर्ग के लिए यह सबसे बड़ी राहत दिया है। लोगो के कमाई की 80%हिस्सा खाद्य बस्तुओं में चला जाता था अब लोगों की बचत बढ़ेगी।
    जीएसटी के दरों को घटाना प्रधानमंत्री जी का ऐतिहासिक साहसी और दूरदर्शी कदम है। इससे खपत और क्षमता दोनों बढ़ेगी। यहां बड़ी बड़ी कम्पनियां निवेश करेगी जिससे रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे, विकास का सकारात्मक कदम और तेजी से बढ़ेगा।प्रधानमंत्री जी ने आम लोगों के घरेलू बजट को सीधे-सीधे राहत दिया है। यह जीएसटी भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में अधिक टिकाऊ और आत्मनिर्भर बनेगा।अब कृषि टेक्सटाइल हेल्थ केयर ऑटोमोबाइल,सीमेंट सहित ऊर्जा के सामग्री अब सस्ते दर में मिलेगा।
     प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य रूप से सचिन रवानी, अधीर चंद्र भैया, राजीव सिंह, दिलीप सिंह, श्रीमती सुलोचना देवी, धनंजय तिवारी, गोपी बर्मन, विनय चंद्रवंशी, निर्मला सिंह, बलराम पोद्दार, पप्पू यादव, अमृत मिश्रा, दशरथ दास, रवि तिवारी,चंद्रशेखर खबाड़े, कन्हैया झा, सुग्गा नरौने आदि उपस्थित थे।