खेलो इंडिया के लिए अनुज कुमार गुप्ता का चयन
रांची: खेलो इंडिया एनटीपीसी ईस्ट ज़ोन ओपन तीरंदाजी टूर्नामेंट (पुरुष और महिला) के लिए में शामिल होने के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सह ताइक्वांडो कोच अमित रोज के मार्गदर्शन में अनुज कुमार गुप्ता, पिता अशोक कुमार गुप्ता, निवासी बिजुपारा चान्हो, रांची का चयन ट्रायल में हुआ और अब वह 12 से 14 सितंबर, 2025 तक पटना, बिहार के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होने वाले टूर्नामेंट में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। अनुज वर्तमान में भारतीय सेना की 3 बिहार यूनिट में कार्यरत हैं।

ज्ञात हो कि खेलो इंडिया एनटीपीसी ईस्ट ज़ोन ओपन तीरंदाजी टूर्नामेंट (पुरुष और महिला) के लिए रिकर्व और कंपाउंड श्रेणियों के लिए चयन ट्रायल 6 सितंबर, 2025 को शूटिंग रेंज – 3, हटवार, रांची, झारखंड में आयोजित किया गया था। यह जानकारी अमित रोज ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

