देवघर (शहर परिक्रमा)

देवघर जिला क्रिकेट संघ के सदस्यों की मासिक बैठक संपन्न


देवघर: दिनांक 07.09.2025(रविवार) को देवघर जिला क्रिकेट संघ के सदस्यों की मासिक समान्य बैठक के के ठाकुर जी की अध्यक्षता मे हुई। जिसमे मूल रूप से पिछले समान्य मासिक बैठक मे हुई चर्चाओं और निर्णयों पर बातचीत हुई।

बैठक मे विशेषकर पिच निर्माण कार्य की समीक्षा के साथ साथ नये सत्र की शुरुआत करने से पूर्व की आवश्यक तैयारियों पर भी बातचीत की गई। पिच के बारे मे बताया गया कि 20 सितम्बर तक इस कार्य को पूरा कर लिया जायेगा। इस बार कोशिश कि जा रही है कि एक ग्रीन टॉप पिच तैयार की जा सके। सत्र के लिए टीम रजिस्ट्रेशन के लिए 12 सितम्बर 2025 से ऑनलाइन टीम रेजिस्ट्रेशन पोर्टल को खोल दिया जायेगा, जो 30/09/2025 तक खुला रहेगा। इसी दौरान सभी इच्छुक टीमें अपना टीम रजिस्ट्रेशन कर पाएंगी। सुपर डिवीज़न में जहाँ इस बार 12 टीमें रहेंगी तो ए -डिवीज़न में 10 टीमें रहेंगी। बी – डिवीज़न के कुल टीमों का पता रजिस्ट्रेशन के अंतिम तिथि के बाद ही हो पायेगा। 5 अक्टूबर, 2025 से सुपर -डिवीज़न एवं बी -डिवीज़न के लीग मैचों की शुरुआत होंगी। उपर्युक्त समस्त चर्चाओं और निर्णयों को देखते हुए इसके सफल कार्यान्वयन के लिए आवश्यक कार्य को नियमित रखने की बात कही गयी। अंत में सचिव श्री विजय झा ने उपस्थित सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक समाप्त किया।

बैठक में श्री के के ठाकुर, विजय झा, अतिकुर्रहमान, संजय मालवीय, अनिल झा, मनोज मिश्रा, आलोक राजहंस, हिमांशु शेखर (मन्ना), अभय गुप्ता, राकेश पाण्डेय (गोरे), अमरेंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।