शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षक परशुराम तिवारी को मिला सम्मान
देवघर: वेक्सो इंडिया द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस सप्ताह 2025 के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में देवभैली हाई स्कूल, देवघर के शिक्षाविद् परशुराम तिवारी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

एक होटल के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन वेस्को इंडिया, डीसीसीआई और योगमाया मानवोत्थान ट्रस्ट द्वारा किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में देवघर के जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार ने श्री तिवारी को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विश्व भारती, शांति निकेतन के डॉ. सुभाष चंद्र राय, प्रो. रामनंदन सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव, रामसेवक सिंह गुंजन, कृत्यानंद सिंह, काजल कांति सिकदार, पालन झा, रवि केशरी और प्रेम कुमार भी उपस्थित थे। उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों ने परशुराम तिवारी के योगदान की सराहना की और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

