देवघर (शहर परिक्रमा)

विभिन्न खेल संघ व अन्य विद्यालय के बच्चों को भी दिखाएंगे जादू का शो: डॉ. सुनील खवाड़े

देवघर: आज शंकर टॉकिज में मल्हारा हाई स्कूल के बच्चों को जादूगर सिकंदर के जादू शो दिखाने के क्रम में डॉ सुनील खवाड़े ने कहा कि अबतक करीब एक हजार बच्चों को जादू का शो दिखाया गया है। अब विभिन्न खेल संघ से जुड़े बच्चों को भी जादू का शो दिखाया जाएगा। साथ ही आर मित्रा हाई स्कूल और एक किसी ग्रामीण स्कूल के बच्चों को भी जादू का शो दिखाएंगे। आर मित्रा हाई स्कूल से मैंने पढ़ाई की है तो वहां के बच्चों को जादू दिखाना मेरा कर्तव्य बनता है।