डीएवी कोडरमा के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बढ़ाया विद्यालय का मान
कोडरमा: डीएवी पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया के खिलाड़ियों ने हाल ही में आयोजित राज्य स्तरीय डीएवी स्पोर्ट्स में तथा सीबीएसई क्लस्टर लेबल में शानदार प्रदर्शन कर इतिहास रच दिया है। विद्यालय के डीएवी स्पोर्ट्स के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने सीबीएसई क्लस्ट लेबल में कुल 10 पदक जीते तथा डीएवी स्पो के विभिन्न प्रतियोगिताओं में कुल 58 पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। इस असाधारण प्रदर्शन में 21 स्वर्ण, 22 रजत और 15 कांस्य पदक शामिल हैं। इस ऐतिहासिक जीत के साथ डीएवी कोडरमा के खिलाड़ी अंडर 14 क्रिकेट की टीम, एथलेटिक्स, ताइक्वांडो तथा रोलरस्केटिंग के ये दिग्गज खिलड़ी अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

यह उपलब्धि खिलाड़ियों की अटूट लगन, कठोर परिश्रम और उनके कुशल कोचों उज्ज्वल घोष और अनिल कुमार के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन ने भी इस सफलता में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएँ और प्रोत्साहन मिला। यह विजय न केवल विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि पूरे कोडरमा जिले के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा है।
विद्यालय के प्राचार्य ने प्रफुल्लित मन से सभी को शुभकामनाएँ दी और अपने अनमोल वचनों से सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों के अभूतपूर्व सफलता को देखकर मेरा मन अत्यंत प्रसन्न और गौरवान्वित है। इन्होंने अपने माता-पिता और विद्यालय के साथ -साथ पूरे जिले का मान भी बढ़ाया है। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि लगन, अनुशासन और टीम भावना से कुछ भी हासिल किया जा सकता है।
खेल के मैदान में इन खिलाड़ियों ने जो जोश, जुनून और कड़ी मेहनत दिखाई, वह प्रेरणादायक है। यह जीत केवल पदकों की नहीं है, बल्कि बच्चों के चरित्र, साहस और समर्पण की जीत है। आगे उन्होंने राष्ट्रीय स्तर तथा सीबीएसई के राजकीय स्तर के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आप राज्य का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप वहाँ भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएँगे और खेल में अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।

