मारवाड़ी अग्रवाल सम्मेलन की एक बैठक में अग्रसेन जयंती मनाने को बनाई गई रुपरेखा
देवघर: मारवाड़ी अग्रवाल सम्मेलन की एक बैठक में अग्रसेन जयंती को बड़े ही धूम-धाम से मनाने का निर्णय लिया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विमल खेतान ने की। बैठक में सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि 21 सितंबर रविवार को जैन मंदिर में संध्या 4:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, अग्रसेन जी की जीवनी पर चर्चा, महिला, पुरुष एवं बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किया जाएगा। 22 सितंबर सोमवार को संध्या 4:00 बजे मारवाड़ी सदन में अग्रसेन जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं आरती की जाएगी।

इस दौरान सर्वसम्मति से ज्ञानेश तुलस्यान को उपाध्यक्ष एवं अनिल झुनझुनवाला को सहसचिव मनोनीत किया गया।
इस बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष शिवकुमार सर्राफ, जिला महासचिव प्रमोद खोवाला, कोषाध्यक्ष पंकज मोदी, महिला सम्मेलन की अध्यक्ष संगीता सुल्तानिया, जिला अध्यक्ष सरला अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष रोहित सुल्तानिया, शंकर लाल सर्राफ, उमा छावछरीया, गिरजा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, संतोष गुटगुटिया, अशोक गुटगुटिया, दिनेश पोद्दार, एंजल केडिया, सुशील अग्रवाल, निर्मल कनोडिया, शशांक शेखर अग्रवाल, सर्वेश मोदी, हर्ष जगनानी, पंकज भालोटीया, मुकेश अग्रवाल, निहीत टमकोरिया सहित शहर के कई गणमान्य स्त्री एवं पुरुष उपस्थित थे l

