देवघर (शहर परिक्रमा)

जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन

देवघर: के.के.एन. स्टेडियम में 10 से 18 सितंबर 2025 तक आयोजित होने वाले जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का उद्घाटन आज बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार ने किया। उन्होंने मार्च-पास्ट की सलामी, दीप प्रज्वलन और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा स्वयं किक लगाकर फुटबॉल मैच की शुरुआत की।

अपने संबोधन में विनोद कुमार ने कहा कि “प्रतिस्पर्धा के साथ खेल भावना से खेलें। जिला स्तर के बाद प्रमंडल और राज्य स्तर पर भी देवघर का परचम लहराएँ। खेल शिक्षा से जुड़कर व्यक्तित्व निर्माण का अहम साधन बन चुका है।”

उद्घाटन समारोह में जिला शिक्षा अधीक्षक मधुकर कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, सहायक कार्यक्रम अधिकारी अल्का कुमारी ,ADPO, फील्ड मैनेजर, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका श्वेता शर्मा, जिला समन्वयक (KGBV) एवं विभिन्न प्रखंडों के BPO मौजूद थे।
पहले दिन अंडर-14 व अंडर-19 वर्ग (बालक/बालिका) की फुटबॉल तथा अंडर-17 वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में देवघर, मोहनपुर, देवीपुर, सोनारायठाड़ी, सारवा, मारगोमुण्डा, पालाजोरी, करों, मधुपुर और सारठ प्रखंड की टीमों ने भाग लिया।
फुटबॉल परिणाम –
अंडर-14 बालिका वर्ग: विजेता – मधुपुर, उपविजेता – देवघर।
अंडर-19 बालिका वर्ग: विजेता – देवघर, उपविजेता – पालाजोरी।