देवघर (शहर परिक्रमा)

शहीद नीरज कुमार चौधरी का कल मधुपुर में होगा अंतिम संस्कार

देवघर जिला के मधुपुर स्थित कजरा गांव निवासी शहीद नीरज कुमार चौधरी का पार्थिव शरीर आज 10 सितंबर 2025 को रांची, झारखण्ड पहुँच गया। वीर शहीद के पार्थिव शरीर को 11 सितंबर 2025 की सुबह पैतृक गांव लाया जाएगा जहाँ पुरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा। इसके अतिरिक्त अंतिम संस्कार का कार्यक्रम पुरे विधि विधान के साथ अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपुर के नेतृत्व में किया जायेगा। शहीद के सम्मान में आर्मी के जवानो द्वारा गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया जायेगा।

ज्ञात हो कि शहीद नीरज कुमार चौधरी लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन के कारण शहीद हो गए।