देवघर (शहर परिक्रमा)

‘फाउंडेशनल आइडियाथॉन और हैकाथॉन’ पर तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न

देवघर: क्वेस्ट एलायंस ने जिला शिक्षा विभाग, देवघर के सहयोग से तीन दिवसीय कार्यशाला “फाउंडेशनल आइडियाथॉन और हैकाथॉन” का आयोजन किया। इस कार्यशाला का उद्देश्य चयनित 80 नोडल शिक्षकों को ऐसी क्षमताओं से सशक्त करना था, जिससे वे विद्यार्थियों में रचनात्मकता, समस्या-समाधान कौशल और नवाचार को बढ़ावा दे सकें।

आज की तीव्र गति से बदलती दुनिया में, जहाँ 21वीं सदी के कौशल जैसे तार्किक सोच , डिजिटल साक्षरता और नवाचार सफलता के महत्वपूर्ण मानक बन चुके हैं, वहाँ शिक्षक मार्गदर्शक और प्रेरक की अहम भूमिका निभाते हैं। इसी दृष्टि से इस कार्यशाला को इस प्रकार तैयार किया गया कि शिक्षक केवल शैक्षणिक दायरे तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन की चुनौतियों का सामना करने हेतु संरचित एवं रचनात्मक समस्या-समाधान की दिशा में सक्षम बना सकें।

तीन दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को आइडियाथॉन–हैकाथॉन यात्रा, उसके विभिन्न चरणों तथा विद्यालयों में नवाचार पारितंत्र (इकोसिस्टम) विकसित करने की भूमिका से परिचित कराया गया। व्यावहारिक सत्रों के दौरान उन्होंने अवलोकन, उपयोगकर्ता शोध, समस्या की स्पष्ट व्याख्या, विचार-सृजन और प्रोटोटाइप निर्माण जैसी तकनीकों का अभ्यास किया। इसमें Empathy Maps, Why–Why Framework, 5Ws और Rapid Prototyping जैसे उपकरणों का उपयोग किया गया। साथ ही, एक विशेष रूप से तैयार किए गए chatbot की मदद से प्रतिभागियों ने प्रत्येक चरण पर चिंतन और आत्ममूल्यांकन भी किया।
प्रशिक्षण का संचालन मुख्यरूप से क्वेस्ट एलायंस की ओर से घनश्याम, अंजु प्रिया, शाहिद अहमद, शीतांशु शर्मा, सत्यजीत, आकाश कुमार एवं जियाधर ने किया। इन्हें राज्य समन्वयक सुषांत पाठक का मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ।
क्वेस्ट संस्था से तकनीकी में विशेषज्ञ ऋषि ने सत्र संचालन के माध्यम से यह सुनिश्चित किया कि शिक्षक न केवल अवधारणाओं को समझ सकें, बल्कि उन्हें अपने विद्यार्थियों के साथ आत्मविश्वासपूर्वक लागू भी कर सकें।
इस कार्यशाला में देवघर जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए नोडल शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह पहल विद्यालयी शिक्षा में नवाचार और 21वीं सदी के कौशलों को एकीकृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित।
इस कार्यशाला को सफलतापूर्वक आयोजित करने में संस्था से शुभम कुमार, शर्मिष्ठा, सौराजित, नवी , शत्रुघन, रत्नेश ,अनिल ,आसित एवं सद्दाम का सहयोग रहा।

संवाददाता: अजय संतोषी