हार्दपीठ वैद्यनाथ फाउंडेशन द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
देवघर: हार्दपीठ वैद्यनाथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वतंत्रता सेनानी विश्वनाथ मिश्रा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन होटल महामाया पैलेस मे हुआ। कार्यक्रम में अतिथी के रूप मे मोती चरण मिश्र(से. नि. अवर सचिव ), सुन्दर चरण मिश्र (से. नि. प्राध्यापक ), सदानंद झा एवं प्रवीन झा मंच पर विराजमान रहे।

मौके पर सभी अतिथियों को संस्था के द्वारा माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं पौधा देकर सम्मान दिया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों द्वारा डॉ राधाकृष्णन एवं स्व विश्वनाथ मिश्र कि तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद सभी चयनित 26 शिक्षिको/ शिक्षिकाओं को अतिथियों एवं संस्था के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण, प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान देवघर के 4 संस्था को भी सम्मानित किया गया।
समारोह मेसंस्था के नरेंद्र नाथ ठाकुर, रुपेश कुमार मिश्र, सोमेश पंडित, राजदेव मिश्र, विनय खवाड़े, लक्ष्मी कांत मिश्र, छवि पंडित, भगवान धन मिश्र, दीपा मिश्रा, चंदा जेजवाड़े, शिवशंकर खवाड़े सहित दर्जनों उपस्थित थे।

