देवघर (शहर परिक्रमा)

देवघर जिला को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए धर्म गुरुओं की सामूहिक पहल

देवघर: चेतना विकास एवं एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रेन्स के तत्वाधान में जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन्स के अंतर्गत बाल विवाह रोकथाम हेतु तीन दिवसीय वैश्विक अंतरधार्मिक अभियान संपन्न किया गया। 12 से 14 सितंबर तक इस तीन दिवसीय अभियान में बाल विवाह के विरुद्ध धार्मिक स्थलों पर धर्म गुरुओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम चेतना विकास के द्वारा आयोजित की गई।

    सभी धर्म गुरुओं, ग्रामीणों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के बारे में बताया गया। साथ ही कहीं भी शादी विवाह, निकाह करवाते हैं तो उनके शैक्षणिक आयु प्रमाण पत्र देखें ताकि किसी भी बच्चे का बाल विवाह ना हो सके। इस कानून में बाल विवाह करते या किसी भी प्रकार के सहयोग करने वालों के लिए 2 साल सश्रम  जेल एवं ₹100000 जुर्माना या दोनों हो सकता है। धर्म गुरुओं के द्वारा बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई गई।        जानकारी हो कि जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन एलायंस के प्रयास से बाल विवाह के विरुद्ध भारत में चला यह अभियान आज वैश्विक आंदोलन बनता जा रहा है। संस्था का लक्ष्य है  की 2030 तक बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पूरे विश्व में समाप्त हो जाए ।

    इस वैश्विक अभियान में चेतना विकास, देवघर के प्रयास से देवघर जिला अंतर्गत विश्व प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ धाम, भीतर खंड दुर्गा मंडप, बैजू मंदिर, दुर्गा मंदिर एमआर टी चौक, हृदय पीठ दुर्गा मंदिर, दुर्गा बाड़ी मंदिर, शिव मंदिर नंदन पहाड़, दुर्गा मंदिर चंदा जोड़ी, दुर्गा मंदिर सरसा, काली मंदिर, मस्जिद भैरवाटांड़, नर्मदेश्वर शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर रामपुर पुंसिया, काली मंदिर गिरीडीह, काली मंदिर दर्दमारा, शिव मंदिर आदि धर्म स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किया गया।