देवघर (शहर परिक्रमा)

इनरव्हील क्लब द्वारा मंडल कारा में स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन

देवघर: आज इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर के द्वारा अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा के नेतृत्व में मंडल कारा में स्वास्थ शिविर लगाया गया।  इस शिविर द्वारा सर्वप्रथम अध्यक्ष ने जेलर प्रमोद कुमार सहित डॉक्टर को शॉल ओढ़ा कर एवं पौधा देकर अभिवादन किया। सभी कैदियों को स्वास्थ जागरूकता के बारे में सभी से बातचीत की तथा आए डाक्टरों से अवगत कराया।

दंत चिकित्स डॉ हर्ष केशरी एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ भारती सिंह द्वारा सभी कैदियों का जांच किया गया। जिसमें  स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भारती ने सभी महिला कैदी की रक्तचाप, मधुमेह आदि की जांच एवं उनकी सभी स्वास्थ समस्या को सुनकर सलाह दी।
दंत चिकित्सक हर्ष ने महिला एवं पुरुष कैदियों के दांतों के स्वास्थ्य की जांच की तथा उन्हें दंत स्वास्थ्य के बारे में बताया और सभी  को बहुत अच्छे तरीके से दांतों के सही देखभाल के तरीके बताएं और उन्होंने कहा मसाला गुटका खैनी आदि न खाएं अपने दांतों का खास ख्याल रखें। साथ में ही दांतों से जुड़े नुकसान जैसे कि दांतों में सड़न, दांतों में दर्द, मसूड़े से खून आना आदि के बारे में बताया। उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं एवं पुरुष को अपना टूथब्रश सुबह-शाम कैसे करना चाहिए और हेल्दी खाना खाना चाहिए ताकि वह स्वस्थ रहें।
    स्त्री रोग विशेषज्ञा ने महिलाओं का चेकअप किया और उचित सलाह दिया। उन्होंने समझाते हुए बताया कि अपने बच्चेदानी का बीच-बीच में चेकअप कराये। महिलाओं को गंदा कपड़ा इस्तेमाल करने से इंफेक्शन हो सकता है इससे कैंसर की समस्या हो सकती है। इसलिए महिलाओं को पैड इस्तेमाल करना चाहिए। इसके साथ ही अन्य कई बीमारी के बारे में जागरूक किया।
   मौके पर अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा, उपाध्यक्ष ममता किरण,  सचिव कंचन मूर्ति साह, कोषाध्यक्ष श्वेता केसरी आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी क्लब की एडिटर बेबी रोमा ने दिया।