दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतिभा चयन ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन
देवघर: आज दिनांक 18.09.2025 को पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग झारखंड रांची अंतर्गत खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशलय झारखंड रांची द्वारा आयोजित के के एन स्टेडियम देवघर में जिला स्तरीय प्रतिभा चयन ट्रायल प्रतियोगिता 2025-26 की शुरुआत आज दिनांक 18 सितंबर 2025 को की गई, जिसमें पूरे झारखंड राज्य से खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इसके अलावा दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतिभा चयन ट्रायल प्रतियोगिता को लेकर जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार के द्वारा बताया गया कि इस प्रतियोगिता में आवासीय कीड़ा प्रशिक्षण केंद्र एवं जेएसएसपीएस चयन हेतु खेल स्पर्धा में फुटबॉल बैडमिंटन एथलेटिक्स कबड्डी वालीबाल कुश्ती वही सेंटर आफ एक्सीलेंस एक्सीलेंस के चयन हेतु खेल स्पर्धा में फुटबॉल बैडमिंटन एथलेटिक्स और कुश्ती का चयन दो दिवसीय रखा गया है जो 18 और 19 सितंबर 2025 तक चलेगी। इस प्रतियोगिता के लिए समय सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रखी गई है। इसमें प्रथम दिन स्कूल 97 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिला खेल कार्यालय से जिला खेल समन्वयक अमित साव पर्यटन विभाग से कुणाल झा चयन प्रतियोगिता में ऑफिशल्स एवं चयन प्रशिक्षक के रूप में संजीव झा, रूपेश कुमार सिंह, नितेश पंडित, दीपक कुमार, संजय चौधरी, भोला यादव एवं खेल मित्र प्रदीप मेहरा के साथ उन सभी के सहयोगी के रूप में अनेक सीनियर खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई।

