देवघर (शहर परिक्रमा)

सौरभ कुमार बने देवघर के आरक्षी अधीक्षक

देवघर: सौरभ कुमार देवघर के नए पुलिस अधीक्षक बनाये गए हैं। वहीं देवघर पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडुंग को स्थानांत्रित करते हुए झारखण्ड पुलिस अकादमी, हजारीबाग के संयुक्त निदेशक बनाया गया है।
  ज्ञात हो कि सौरभ कुमार भारतीय पुलिस सेवा 2016 बैच के अधिकारी हैं। इसके पूर्व श्री सौरभ झारखण्ड सशस्त्र पुलिस-10, होटवार, ranchi के पद पर पदस्थापित थे।