देवघर (शहर परिक्रमा)

जलसार छठपूजा समिति व्रतधारियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को कृतसंकल्प

देवघर: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व पर जलसार छठपूजा समिति द्वारा तैयारी की जा रही है।
   समिति के सदस्यों ने बताया कि देवघरवासियों, मोहल्लेवासियों जिला प्रशासन, नगर निगम के विशेष रूप के सहयोग से व्रतधारियों/उपासकों के सुविधा के लिए समिति प्रयत्नशील है।

   घाट में आवागमन में सुगमता कैसे हो यह समिति का पहला लक्ष्य है। जल में किसी तरह की कठिनाई ना हो इसपर भी प्रयास बेहतर किए जा रहा है। विद्युत सज्जा भी सुन्दर किया गया है। जलसार एक प्राकृतिक धरोहर हैं। इसे और भी सुसज्जित किस प्रकार किया जाए इसके लिए सभी धनतेरस के दिन से ही मन कर्म एवं वचनवद्ध हैं।
     इस दौरान जलसार छठपूजा समिति के सदस्य भरत श्रृंगारी, शिबू सिंह, सिद्धार्थ शर्मा, मनीष वर्मा, पीयूष केसरी, मनोज सिंह, चिक्कू राउत, पप्पू राउत, संतोष शर्मा, ऋतिक नाग, मुकेश केसरी, अमित केसरी, सिद्धार्थ रजक, सोनू कुमार, संजय वर्मा, अमन केसरी, नितिन शर्मा, आर्यन कुमार, सचिन कुमार, प्रकाश वर्मा, रौशन कुमार, साहिल, पवन, बंटी वर्मा, मुकेश चौधरी, सहदेव शर्मा, सन्नी सिंह, विक्की सिंह, राजा, दीपक, मोहित, सूरज, भोलू, शम्भू केसरी, विशाल सिंह विक्रम शर्मा, उदय शंकर शर्मा आदि पुरे भक्ति भाव से तैयारी में लगे हुए हैं।
     यह जानकारी जलसार छठपूजा समिति के सदस्य शिबू सिंह ने एक विज्ञप्ति जारी कर दी है।