महिला विकास मंडल एवं सत्संग भवन में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन
देवघर: आज दिनांक 22.10.2025 महिला विकास मंडल में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया।

महोत्सव में गणेश जी एवं गुरूदेव की सामुहिक वन्दना के पश्चात कृष्ण कन्हैयालाल के मधुर भजनों ने श्रोताओं का मन मोह लिया। इस दौरान
मीठी मीठी मुरली बजाइ दे मोहन
गोवर्धन गिरधारी जी,सुध लेना हमारी
मेरे प्यारे कृष्ण कन्हैया,आओ भोग लगाओ
थाली भर कर ल्याई खिचड़ो
अन्नकूट को भोग लगाओ
इत्यादि भजनों की स्थानीय भजन गायिकाओं द्वारा प्रस्तुति की गई। तत्पश्चात भक्तों ने अन्नकूट प्रसाद ग्रहण किया और महिला विकास मंडल एवं सत्संग भवन की अध्यक्ष रीता बथवाल एवं सचिव प्रमिला बाजला ने सभी भक्तों को दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट की बधाई दी।

मौके पर माया देवी डालमियां, रीता बथवाल, प्रमिला बाजला, ललिता चौधरी, किरण रूंगटा, रुपा छावछरिया, सुमन बाजला, लक्ष्मी खोवाला, संतोष केडिया, सुमित्रा ड्रोलिया, सरला अग्रवाल, सुमिया बाई, मुन्नी देवी, संगीता शर्मा, सुश्री करिश्मा, अनिता वर्णवाल, अनिता बथवाल, संतोष मुन्दड़ा, सोनाली सहित अन्य कई भक्त उपस्थित थे।

