देवघर (शहर परिक्रमा)

देवघर के जिमनास्ट सूरज केसरी जायेंगे कज़ाकिस्तान, सुनील खवाड़े ने दी ₹ 25000र का आर्थिक सहायता

देवघर: कजाकिस्तान में देवघर के सूरज केसरी भारत का प्रतिनिधित्व जिम्नास्टिक में करेंगे। मध्यम परिवार से तालुक रखने वाले सूरज की पान की दुकान है, जिससे इनके परिवार का भरण पोषण होता है। इसलिए कजाकिस्तान जाने में 25000 रूपये की बाधा आ रही थी। इनके आर्थिक सहायता की आवश्यकता का पता लगते ही जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने चेक के माध्यम से सूरज के भाई को बुलाकर 25000 रुपए का आर्थिक सहायता किया।

   जानकारी हो कि सूरज पिछले एक महीने से रांची में अपने टीम के साथ पसीना बहा रहे हैं। वहीं सूरज देवघर जिला से पहला खिलाड़ी है जो अंतरास्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगे। इस टीम में कुल 8 खिलाड़ी है जिसका मैच कजाकिस्तान में 7 से 10 नवंबर तक होगा। यह टीम कजाकिस्तान ग्रुप एरोबिक और स्टेपअप इवेंट खेलेगी।
        एक विज्ञप्ति के माध्यम से सुनील खवाड़े ने कहा की देवघर की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए मैं हमेशा तैयार हूं। जब तक मेरे शरीर में जान है तबतक मैं खिलाड़ी के लिए कार्य करता रहूंगा। 
      सूरज केशरी को उनकी उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, प्राधिकरण के सचिव आशीष झा, ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा, जिला जिम्नास्टिक  संघ के अध्यक्ष अजय खवाड़े, सचिव विप्लव विश्वास, विक्रम चौधरी, मोहित, गौतम, मुस्कान इत्यादि ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।