देवघर (शहर परिक्रमा)

राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के उपलक्ष्य में स्ट्रीट डांस का आयोजन

देवघर: आज दिनांक12.11.2025 को राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के उपलक्ष्य में जिले के जलसार पार्क समीप पारम्परिक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी व पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने जन मानस को झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर का अनुभव आमजनों के बीच साझा किया। इस आयोजन का उद्देश्य राज्य की 25 वर्षीय विकास यात्रा और सांस्कृतिक गौरव को लोगों तक पहुँचाना था।

     मौके पर अरुण शर्मा और उनकी टीम ने झूमर, झारखंडी गीत इत्यादि गाकर झारखण्ड गौरव को याद किया।
    इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, मीडिया प्रतिनिधि व संबंधित विभाग के कर्मी आदि उपस्थित थे।