देवघर पुलिस ने एक युवती सहित मोबाइल लूट के 4 आरोपियों को दबोचा
देवघर नगर थाना क्षेत्र में 5 नवम्बर 2025 की रात अज्ञात अपराधियों द्वारा एक व्यक्ति से मोबाइल लूट की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की और विशेष टीम को अपराधियों की खोज में लगाया।
कांड अनुसंधान के कम में पता चला कि लूट कांड में शामिल लडकी के द्वारा शंख मोड के पास वादी का स्कॉर्पियो रूकवाकर तथा अपने सभी अपराधिक मित्रों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।

पुलिसिया तफ्तीश के दौरान साइबर सेल की निगरानी और छापेमारी अभियान के तहत घटना में शामिल एक 21 वर्षीय युवती के अलावा तीन अन्य अभियुक्तों—राजा घोष, मुन्ना महतो और सोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। ये तीनों अपराधी देवघर और आसपास के क्षेत्रों में लूटपाट की वारदातों में शामिल रह चुके हैं। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
एसपी ने बताया कि टीम में राजीव कुमार, शरण, सुमन प्रसाद और दिलीप मुंडा समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने दिन-रात मेहनत कर केस सुलझाया। इस सफल ऑपरेशन के लिए पुलिस टीम को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सराहना भी मिली है। इस कार्रवाई से देवघरवासियों में पुलिस के प्रति भरोसा और सुरक्षा की भावना बढ़ी है।

