देवघर नगर निगम द्वारा स्वनिधि संकल्प अभियान मेला का आयोजन
देवघर: शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देश पर देवघर नगर निगम में पीएम स्वनिधि के तहत स्वनिधि संकल्प अभियान मेला का आयोजन दिनांक 3 नवंबर से 2 दिसंबर तक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज बुधवार को नगर आयुक्त रोहित कुमार सिन्हा के द्वारा संयुक्त टीम बनाकर देवघर नगर निगम श्रेत्र के सभी बैंक शाखाओं में मेला का आयोजन किया गया। इस अंतर्गत एस बी आई महेशमारा व बजरंगी चौक शाखा में बृहद रूप में मेले का आयोजन किया गया।

अभियान की मुख्य उद्देश्य
स्ट्रीट वेंडरो के पीएम स्वनिधि ऋण के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ऋण के लम्बीत आवेदनो को स्वीकृत एवं संवितरण किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पथ विक्रेताओ को माइक्रो से क्रेडिट तक रास्ता आसान बनाने, डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और क्षमता संवर्धन एवं कल्याणकारी योजनाओं से संवर्धन सुनिश्चित करना है।
नगर मिशन प्रबंधक हिमांशु शेखर ने बताया कि यह अभियान कई हित धारकों के सहयोग से लागू किया जाएगा। जिनमें उधार या ऋण देने वाली संस्थाएं, विजिट भुक्तान एग्रीगेटर, नगर पथ विक्रेता समितियां, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण, गैर सरकारी संगठन विक्रेता संघ शामिल हैं।
नगर निगम देवघर की सामुदायिक संगठनकर्ता कुमारी अलका सोनी, स्वेता कुमारी ने बताया की स्वनिधि संकल्प अभियान मेला के दौरान पुनर्गठित पीएम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत नये आवेदनो का संग्रह किया जाएगा और पहले से स्वीकृत आवैदनो के ऋण वितरण की सुविधा प्रदान कि जायेगी। वहीं पीएम स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडरों के लिए तीन चरणों में उपलब्ध कराई जाएगी। प्रथम चरण में पंद्रह हजार, दुसरे चरण में पच्चीस हजार और अंतिम चरण में पच्चास हजार राशि उपलब्ध है।
इसके लिए सामुदायिक संगठनकर्ता एवं बारह सामुदायिक संसाधन सेवियों की टीम बनाई गई जिसके तहत आज एस बी आई बैंक महेशमारा शाखा में कुमारी अलका सोनी एवं सहयोगी टीम, एसबीआई बजरंगी चौक शाखा में स्वेता कुमारी एवं टीम द्वारा आयोजित किया गया।

