देवघर (शहर परिक्रमा)

डिवाइन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर शिक्षकों ने प्रस्तुत किया कार्यक्रम

देवघर: बाल दिवस के अवसर पर डिवाइन पब्लिक स्कूल के शिक्षकों द्वारा विद्यालय में ही कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें शिक्षकों ने आज खुद को बच्चों की भूमिका में रखते हुए सुबह के प्रार्थना सभा आयोजित करने से लेकर छुट्टी होने के अंतिम सभा तक का आयोजन शिक्षकों द्वारा किया गया। देश के प्रथम प्रधानमंत्री डॉ जवाहरलाल नेहरू के फोटो पर पुष्प अर्पित करने के बाद सभी शिक्षकों ने बच्चों की तरह सरस्वती वंदना, न्यूज़, आज का विचार व राष्ट्रगान गाये। उसके बाद शिक्षिकों द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई जिसमें बच्चों को स्कूल चलने के लिए प्रेरित करने वाले थीम के साथ ही अन्य कई गानों पर शिक्षकों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति की गई।

  विद्यालय की सचिव ममता किरण ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनायें दीं तथा बच्चों को बताया की भारत में बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत 1964 में भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद, सर्वसम्मति से उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया था।
    इस अवसर पर आज विद्यालय के बच्चों के बीच कई प्रकार के पुरस्कार व प्रशंसा पत्र भी वितरित किये गए जिसमें बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड, हाईएस्ट अटेंडेंस अवार्ड, बेस्ट मिनिस्टर मॉनिटर अवार्ड आदि शामिल हैं।