देवघर (शहर परिक्रमा)

मारवाड़ी युवा मंच का मेगा हेल्थ कैम्प 15 नवंबर को

देवघर: मारवाड़ी युवा मंच, देवघर शाखा द्वारा मिशन हॉस्पिटल, दुर्गापुर के सहयोग से दिनांक 15 नवंबर, 2025 को श्री श्री श्याम मंडल में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विशेषज्ञों द्वारा डॉक्टरी सलाह के साथ साथ विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जांच बिल्कुल निःशुल्क प्रदान की जायेगी। शिविर का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 4:00 तक का होगा।

इस शिविर में उपस्थित रहने वाले डॉक्टरों की सूची-

1) डॉ प्रदीप धोनी (कार्डियो और वैस्कुलर स्पेशलिस्ट)
2) डॉ तीर्थ मुखर्जी (ऑर्थोपेडिक स्पेशलिस्ट)
3) डॉ अनमोल शोधी (डर्मेटोलॉजिस्ट स्पेशलिस्ट)
4) डॉ गौरभ भादुड़ी (गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट विशेषज्ञ)
5) डॉ यास्मीन मालपानी (जनरल मेडिसिन/ फिजिशियन )
6) डॉ नम्रता परिदा (स्त्री रोग विशेषज्ञ)
7) डॉ जिसेंथाया क्रिस्टीना (जनरल सर्जरी)

पंजीकरण के लिए मरीज का विवरण व्हाट्सएप नंबर- 9830253335 पर भेजें