कोडरमा (शहर परिक्रमा)

डीएवी कोडरमा में उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया बाल दिवस

कोडरमा: पी.वी.एस.एस. डीएवी पब्लिक स्कूल, झुमरी तिलैया में बाल दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री तथा बच्चों के प्रिय पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

   बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रातःकालीन सभा में विभिन्न रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कमांड अनिल कुमार एवं क्रीती कुमारी, विद्यार्थी प्रतिज्ञा लक्ष्मी गुप्ता, सुविचार मोहित कुमार तथा आर्य समाज के नियम अंजली कुमारी ने प्रस्तुत किए। समाचार वाचन सोमनाथ कुशवाहा ने किया। कविता वाचन निधि अम्बष्टा ने किया, वहीं क्विज का संचालन दिनेश कुमार दुबे ने किया। श्वेता सिंह, संध्या कुमारी, लक्की पाठक एवं शिल्पी गुप्ता आदि  शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत सुंदर राइम्स ने कार्यक्रम में आकर्षण जोड़ दिया।
    विद्यालय के शिक्षक राय राकेश, सोनल केसरी, आकाश गुप्ता, राजन मिश्रा, संदीप कुमार, अभिषेक कुमार, मुकेश कुमारी, सुषमा एवं मौसुमी मल्लिक ने सोशल मीडिया पर आधारित एक प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें सोशल नेटवर्किंग के दुष्परिणामों को रोचक ढंग से दर्शाया गया। आकाश गुप्ता ने मधुर गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

   प्रार्थना एवं ईश्वर स्तुति का वंदन चांदनी दूबे, पी.बी. खड़ंगा, संगीता जेठवा, खुशबू कुमारी, बीना कुमारी, वंदना दूबे, जी.एस. पात्रो, धर्मेंद्र पाठक, विदिशा एवं राजेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
     विद्यार्थियों ने भी नृत्य, गीत, कविता व नाटक के माध्यम से नेहरू जी के बच्चों के प्रति प्रेम, उनके विचारों एवं आदर्शों को जीवंत किया।
    प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाल दिवस का उद्देश्य बच्चों में उनके अधिकारों, शिक्षा के महत्व तथा नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने शिक्षकों की आकर्षक और प्रेरणादायी प्रस्तुतियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की तथा कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास ही हमारा मुख्य लक्ष्य है।
    इसके बाद प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बच्चों द्वारा लगाए गए स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉलों का अवलोकन कर उनका आनंद लिया। कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों ने म्यूजिकल चेयर, पासिंग द बॉल, बकेट बॉल, फ्रॉग रेस एवं चॉकलेट रेस जैसे विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और खूब मस्ती की।
    कार्यक्रम में मंच संचालन शिक्षिका कृति कुमारी ने किया।