देवघर (शहर परिक्रमा)

संगीतमय राम कथा आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

देवघर: दिनांक 20.11.2025 को संगीतमय राम कथा आयोजन समिति की ओर से चित्रकूट धाम, देवघर में राम कथा आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के सभी सदस्यों ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण किया और उनके आत्मा की शांति के लिए कामना किया।

   श्रद्धांजलि सभा में राम कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष आरपीएम पुरी, कपिल देव सिंह, पंकज सिंह भदोरिया, रीता चौरसिया, ओम प्रकाश  मिश्रा, इंद्रानंद सिंह, जोगेंद्र नारायण सिंह, भुनेश्वर सिंह, गिरीश प्रसाद सिंह, जेपी मिश्रा, एन एन सिंह, उमेश प्रसाद सिंह, करजानंद सिंह, गणेश पंडित, जयप्रकाश सिंह, के के  मालवीय, राजेंद्र प्रसाद, ललन शर्मा आदि दर्जनों लोगों ने भाग लिया और उनकी तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दिया।