महिला विकास मंडल एवं सत्संग भवन में संत बलदेव जयंती समारोह आयोजित
देवघर: संत बलदेव जयंती समारोह के दूसरे दिन आज शुक्रवार दिनांक 21.11.2025 को पूर्वाह्न 10 बजे मंगलाचरण एवं भजन-कीर्तन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
मौके पर महिला विकास मंडल में नियमित आने वाली महिलाओं ने लगातार 2 घंटे तक भजन गाया। साथ ही रीता बथवाल ने बाबा की जीवनी पर प्रकाश डाला। 3:30 बजे से संतों के प्रवचन प्रारंभ हुए।

प्रवचन के दौरान स्वामी हरिहरानन्द जी महाराज ने कहा कि सर्वप्रथम अपने आप को जानिये तभी आप परमात्मा को भी जान सकते हैं।
सनातन धर्म की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि सनातन के जितने भी मानविन्दु हैं सब पर आज आघात हो रहा है। खुशी की बात है कि जंगल, गुफाओं से निकलकर साधु, संत, महात्मा सनातन रक्षा हेतु समाज में जागरण की अलख जगा रहे हैं। उन्होंने स्वयं को संस्कारित करने के साथ-साथ अपने बेटे बेटियों को संस्कारित करने पर जोर दिया और हमारी संतानों विशेषकर बेटियों को सुरक्षित रखने में माताओं को जाग्रत रहने का आह्वान किया।

यशोमति जी ने अपने संक्षिप्त प्रवचन मे कहा कि सनातन हर युग में हर काल में जीवंत रहा है और आज भी है। साधु-संतो को सोये हुए सनातन धर्मालंबियों को जगाने के लिए शंखनाद करना पड़ता है।
रात्रि जागरण कार्यक्रम के अंतर्गत संध्या 7 बजे महिला विकास मंडल एवं सत्संग भवन द्वारा संचालित ललित कला प्रशिक्षण विभाग के विद्यार्थियों ने प्रशिक्षक मनोज झा के निदेशन में शास्त्रीय एवं सुगम संगीत आधारित भजन प्रस्तुत किया जिसमें मुस्कान सिंह, आयुषी शर्मा, ईशा पेड़िवाल, श्वेता मोदी एवं सुमुध शर्मा इत्यादि ने भाग लिया ।

महिला विकास मंडल की नम्रता बथवाल सहित कई गायिकाओं ने बाबा मैया के मधुर भजनों से वातावरण भक्तिमय कर दिया। वहीं रात्रि 9 बजे से श्री श्याम कीर्तन मंडल के भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किया।
जानकारी हो कि कार्यक्रम में भाग लेने हेतु बाहर से बाबा मैया के कई भक्त पधारे हैं जिनमें मनीष बंका कोलकाता, संजय अग्रवाल लखनऊ, अम्बिका केडिया गुलाबबाग, विश्वनाथ बुबना पुपरी, अजय केडिया गुलाबबाग प्रमुख हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष रीता बथवाल, सचिव प्रमिला बाजला, रूपा छावछरिया, सीता बथवाल किरण रूंगटा, रेणु सिंहानिया, ललिता चौधरी, सरला अग्रवाल, सुमन बाजला, शारदा रूंगटा, संगीता शर्मा, सुमित्रा ड्रोलिया, सुमिया बाई, मुन्नी देवी इत्यादि लगे हुए हैं।
नोट:- कल प्रातः 8 बजे से बाबा, मैया एवं बाई का पूजन होगा।
यह जानकारी प्रमिला बाजला, सचिव, महिला विकास मंडल, देवघर ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

