महिला विकास मंडल एवं सत्संग भवन में आयोजित संत बलदेव जयंती समारोह संपन्न
देवघर: संत बलदेव जयंती समारोह के तीसरे दिन शनिवार दिनांक 22.11.2025 को पूर्वाह्न 8 बजे से बाबा बलदेव दास, माता बनासा एवं बाई पद्मा का पूजन भक्तों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर नम्रता बथवाल, आभा तोलासरिया, सोनाली कुमारी एवं संजू शर्मा द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति की गई।

गीत बनाऊं मीठे सपने छोड़कर
बाबा सुन्दर साज सजा दे
हे लाडली सुध लीजे हमारी
इत्यादि भजनों ने बाबा के भक्तों को भाव विभोर कर दिया। तत्पश्चात महाआरती की गई।

अपराह्न 2 बजे कोलकाता से आये बाबा के अनन्य भक्त मनीष बंका के साथ महिला विकास मंडल की अध्यक्ष रीता बथवाल, सचिव प्रमिला बाजला, कोषाध्यक्ष, रूपा छावछरिया एवं अन्य कई सदस्याओं की बैठक हुई जिसमें भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श किया गया।
संध्या 3:30 बजे से 108 रामायण मनका का सामुहिक पाठ किया गया। सम्पूर्ण आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले पुरुष सदस्यों जय नारायण शर्मा, पिंटू शर्मा, जगदीश प्रसाद मुन्दड़ा, प्रदीप बथवाल, संजय बाजला, गोलू शर्मा का महिला विकास मंडल द्वारा आभार प्रकट किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।
यह जानकारी प्रमिला बाजला, सचिव, महिला विकास मंडल, देवघर द्वारा एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।

