हिंदी विद्यापीठ बीएड कॉलेज में नए सत्र के छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह
देवघर: हिंदी विद्यापीठ बीएड कॉलेज के नए सत्र 2025- 27 के छात्र-छात्राओं का स्वागत तिलोकचंद बाजला सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण से हुई। इस अवसर पर नए छात्रों को तिलक और पुष्प गुच्छ देकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। अंकिता एवं उनके समूह द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई।

अध्यक्ष अशोकानंद झा ने आशीर्वचन स्वरूप अपने संदेश में कहा कि एक शिक्षक राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए सभी छात्रों को एक आदर्श शिक्षक बनने की ओर तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभाशीष दी।
प्राचार्या डॉ आशा मिश्रा ने छात्रों के भविष्य के प्रति मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का संचालन आर्या एवं धन्यवाद ज्ञापन श्वेता ने किया। कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक विभाग अध्यक्ष दिव्या कुमारी के मार्गदर्शन में हुआ।
कार्यक्रम में प्राध्यापक सुषमा सिन्हा, दुर्गा भौमिक, डॉ ओम कुमार, डॉ गुंजा कुमारी, डॉ मणिकांत रंजन, सुनील नरौने, भागीरथी पाढी, शंकर झा, संदीप खरका, देवाशीष सिकदर, पूजा मुखर्जी, कार्यालय अधीक्षक पंकज सिन्हा, प्रमोद पांडे, दिव्यद्यूति राय चौधरी, कार्तिक झा, रवि झा बादल, अभिमन्यु, निर्मला देवी, वैजयंती देवी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

