देवघर एनएसयूआई ने मनाया संविधान दिवस
देवघर: कांग्रेस छात्र संगठन ‘एनएसयूआई’ के जिला अध्यक्ष रवि वर्मा के नेतृत्व में एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल ने संविधान दिवस के अवसर पर देवघर जिले में संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर एवं उसकी शपथ लेकर संविधान दिवस मनाया।

मौके पर देवघर जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने उपस्थित सभी लोगों से विचार साझा करते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश की आत्मा है। यह संविधान देश में हर एक क्षेत्र में जैसे समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के ख़िलाफ़ अधिकार, धर्म की आज़ादी का अधिकार, सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकार, संवैधानिक उपचारों का अधिकार इत्यादि जैसे अनेक चीजों में समान रूप से भागीदारी का अधिकार देता है। इसलिए हमें संविधान की हमेशा कदर एवं सम्मान करना चाहिए।
इसके उपरांत देवघर जिला उपाध्यक्ष सैफ दानिश ने कहा कि भारतीय संविधान के जननायक डॉ. भीमराव अंबेडकर जी थे तथा भारत का संविधान 26 नवंबर,1949 को संविधान सभा ने अपनाया था और 26 जनवरी,1950 को लागू हुआ था। तब से संविधान पूरे देश में लागू है। संविधान के हर एक तथ्यों एवं हरेक पहलू को हर एक विद्यार्थी को जानना चाहिए एवं अपने पाठ्यक्रम के अलावे संविधान के पूरी जानकारी विद्यार्थियों को रखनी चाहिए यह आपकी ताकत है।
मौके पर देवघर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष रवि वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सैफ दानिश, जिला महासचिव मनीष कुमार, जिला महासचिव आलिम अंसारी, नगर अध्यक्ष आदर्श केशरी, जिला सचिव आमिर अंसारी, अभिषेक बरनवाल, शौकत, समीर केशरी, मेराज, मयंक कुमार, महफूज अंसारी, अनिरुद्ध कुमार आदि दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

