डॉ जगन्नाथ मिश्रा महाविद्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
देवघर: दिनांक 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस के अवसर पर डॉ जगन्नाथ मिश्रा महाविद्यालय में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन सभागार भवन में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रामकृष्ण चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ जगन्नाथ मिश्रा महाविद्यालय, जसीडीह के समन्वयक अनन्त कुमार सिन्हा उपस्थित थे। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी भावना भारती ने सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प कुछ देकर किया।

कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सलेहा खातून, कृपा बाउरी, आंचल कुमारी, पूजा कुमारी, अंजू कुमारी, निशांत इत्यादि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का आरंभ करते हुए सर्वप्रथम संविधान के प्रस्तावना को सामूहिक रूप से पढ़ा गया। संविधान की व्याख्या करते हुए डॉ रामकृष्ण चौधरी ने कहा कि एक लोकतांत्रिक राष्ट्र में संविधान एक मुख्य ग्रंथ होता है, जिसमें राष्ट्र की जनता के साथ किसी प्रकार का भी विभेद नहीं होने की व्याख्या की गई है। हमारा संविधान अनेक स्वतंत्रता सेनानियों एवं विद्वानों द्वारा समसामयिक दृष्टि से लिखा गया है। विशिष्ट अतिथि श्री सिन्हा ने कहा कि वह विधान जो सबके लिए बराबर हो, उसे ही संविधान कहते हैं भारत का संविधान हम भारत के लोग से प्रारंभ होता है। हमारे लोकतंत्र के जननायक जनता के मौलिक अधिकार के साथ-साथ उनके कर्तव्यों का भी वर्णन मिलता है। यह एक अनोखा परिदृश्य हमारे संविधान में है।
कार्यक्रम पदाधिकारी भावना भारती के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा संगीत, क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
भाषण प्रतियोगिता के प्रथम विजेता सलेहा खातून जबकि संगीत में पूजा कुमारी एवं क्विज प्रतियोगिता में आंचल, पूजा एवं अंजू की टीम ने प्रतियोगिता जीती।
अंत में कार्यक्रम पदाधिकारी भावना भारती के धन्यवाद ज्ञापन के साथ एकदिवसीय कार्यक्रम की समाप्ति हुई।

