SBISA पटना सर्किल की चुनाव प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से रद्द
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन (SBISA), पटना सर्किल का त्रैवार्षिक सर्किल जनरल काउंसिल चुनाव 2025–28, जो 14 दिसंबर 2025 को आयोजित होना प्रस्तावित था, इस हेतु केंद्रीय कार्यकारिणी समिति द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक पटना सर्किल पहुँचे।

प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए चितरंजन पांडा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन, सह महासचिव, एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन, भुवनेश्वर सर्किल एवं चुनाव पर्यवेक्षक, एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन, पटना सर्किल ने बताया कि चुनाव पर्यवेक्षण के दौरान गंभीर एवं संविधान-विरोधी अनियमितताएँ पाई गईं, जिसकी विस्तृत रिपोर्ट उन्होंने चीफ सेक्रेटरी, एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन को सौंपी।
उक्त रिपोर्ट पर चीफ सेक्रेटरी, एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन ने संज्ञान लेते हुए, संगठन के हजारों सदस्यों के संवैधानिक अधिकारों एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा को ध्यान में रखते हुए स्वयं यह निर्णय लिया कि चीफ इलेक्शन ऑफिसर मंजय कुमार सिंह सहित पूरी चुनाव समिति को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए तथा पटना सर्किल की संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया को रद्द किया जाए।

एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि संगठन में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और शीघ्र ही संविधान एवं नियमों के अनुरूप नई चुनाव प्रक्रिया की घोषणा की जाएगी।

